उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला, सत्ता के लिए किया गया रातों रात खेल, मेरे दिल से महाराष्ट्र को कोई नहीं निकाल सकता

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2022

उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं। सत्ता के लिए रातों रात खेल किया गया। सभी मतदाताओं को अधिकार होना चाहिए कि जिसे वोट दे रहा है उसे वापस बुलाने का अधिकार भी उसके पास होना चाहिए। मेरे दिल से महाराष्ट्र को नहीं निकाल सकते। लोकतंत्र का अपमान हो रहा है और उसे रोकने की जरूरत है। कल जो हुआ उसके बारे में मैंने अमित शाह से पहले भी कहा था कि शिवसेना का मुख्यमंत्री 2.5 साल (शिवसेना-भाजपा गठबंधन के दौरान) होना चाहिए। अगर उन्होंने पहले ऐसा किया होता, तो कोई महा विकास अघाड़ी नहीं होती। इसके साथ ही महाराष्ट्र को बदनाम नहीं करने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें: कुछ इस अंदाज में ED ऑफिस पहुंचे संजय राउत, कहा- मैं निर्भय आदमी हूं, एक तटस्थ एजेंसी में जा रहा

बागी विधायकों के निलंबन वाली याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई

शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े ने फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और उन 16 बागी विधायकों को निलंबित करने की मांग की है जिनके खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उन 15 बागी विधायकों को विधानसभा से निलंबित किए जाने का अनुरोध करने वाली शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु की याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा, जिनके खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं लंबित हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री समेत 16 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही लंबित होने के कारण याचिका पर तत्काल सुनवाई की आवश्यकता है। पीठ ने ताजा याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमति जताई। 

प्रमुख खबरें

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन