छुट्टियों के लिए उद्धव ठाकरे को भी बुलाना चाहता हूं असम, शिवसेना विधायकों की बगावत पर बोले सरमा

By अनुराग गुप्ता | Jun 24, 2022

नयी दिल्ली। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई असम की राजधानी गुवाहाटी से लड़ रहे हैं। जिसको लेकर शिवसेना उन्हें लगातार मुंबई आने की चुनौती दे रही है। ऐसे में उन्होंने मुंबई आने का मन भी बनाया लेकिन फिर योजना को रद्द कर दिया। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विधायक जितने दिन भी यहां पर रहेंगे वह मेरे लिए खुशी की बात है। 

इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि महाराष्ट्र के विधायक असम में रह रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा था कि असम में कई अच्छे होटल हैं, वहां कोई भी आकर ठहर सकता है...इसमें कोई दिक्कत नहीं है। मुझे नहीं पता कि महाराष्ट्र के विधायक असम में रह रहे हैं या नहीं। अन्य राज्यों के विधायक भी असम में आ सकते हैं और रह सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेरा घमंड तो चार दिन का है पगले, महाराष्ट्र संकट के बीच शिवसेना नेता के घर के बाहर लगा पोस्टर 

आपको बता दें कि, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायकों ने गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में अपना डेरा जमाया हुआ है। जिसको लेकर महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है और इससे उबरने के लिए उद्धव ठाकरे लगातार बैठकें कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश में एकनाथ शिंदे के पक्ष में माहौल बनने लगा है। सड़कों पर एकनाथ शिंदे के समर्थन में पोस्टर लगने लगे हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी