Uddhav Thackeray का बड़ा बयान, शिवसेना नाम मेरे दादा ने दिया था, मैं किसी को इसे हथियाने नहीं दूंगा

By अंकित सिंह | Jul 10, 2023

अपने विदर्भ दौरे के दूसरे दिन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन शिवसेना के लिए पद चाहते थे, जैसा कि उन्होंने अपने पिता बालासाहेब ठाकरे से वादा किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को किसी को भी शिवसेना नाम देने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि यह नाम उद्धव के दादा केशव ठाकरे ने दिया था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव चिह्न पर फैसला कर सकता है, लेकिन नाम पर नहीं।

इसे भी पढ़ें: Mission 2024: अनुशासनहीनता के खिलाफ चेतावनी, जेपी नड्डा ने एक दूसरे पर निशाना साधने से बचने की दी सलाह

31 जुलाई को सुनवाई 

निर्वाचन आयोग ने इस साल फरवरी में ‘शिवसेना’ नाम और उसका पार्टी चिह्न ‘धनुष एवं बाण’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत गुट को आवंटित किया था। आयोग ने ठाकरे गुट को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नाम और ‘मशाल’ चुनाव चिह्न को बनाए रखने की अनुमति दी, जो उसे राज्य में विधानसभा उपचुनावों के समाप्त होने तक एक अंतरिम आदेश में दिया गया था। शिंदे ने पिछले साल जुलाई में ठाकरे के खिलाफ बगावत कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया था और सरकार का गठन किया था। खबर यह भी है कि उच्चतम न्यायालय ने ‘शिवसेना’ नाम और पार्टी का चिह्न ‘धनुष और बाण’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को आवंटित करने के निर्वाचन आयोग (ईसी) के फैसले के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की याचिका पर 31 जुलाई को सुनवाई करने पर सोमवार को सहमति जताई।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Death Toll | नेपाल में कुदरत का महाविनाश! ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ में 903 की मौत, 4,200 लापता, टनल में फंसे सैकड़ों लोग

मुंबई में Indian Navy में शामिल हुआ INS Nipun, एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बोले- रणनीतिक बदलाव के दौर में हैं हम

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 903 लोगों की मौत, 4200 से अधिक लोग अब भी लापता

चाइना मास्टर्स में लक्ष्य सेन करेंगे भारतीय चुनौती की अगुवाई, पहले दौर में लैनियर से मुकाबला