BJP का मतलब हिंदुत्व नहीं, राहुल गांधी के बयान का उद्धव ठाकरे ने किया समर्थन, कहा- हम भी जय श्री राम के नारे देते हैं

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2024

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने(राहुल गांधी) क्या गलत कहा? हम भी जय श्री राम के नारे देते हैं तो वो चलता है लेकिन भाजपा के अलावा कोई कहे तो ये अपराध है? मैं नहीं मानता कि राहुल गांधी ने कल हिंदुत्व का अपमान किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है। हम भी हिंदू हैं और हममें से कोई भी हिंदुत्व का अपमान नहीं करेगा और हिंदुत्व का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा, और राहुल गांधी भी उसमें शामिल हैं। भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है, हमारा हिंदुत्व पवित्र है।

इसे भी पढ़ें: 'जो बोला तथ्य है, मेरा अधिकार है...', लोकसभा में दिए भाषण के हटाए गए शब्द तो भड़के राहुल गांधी, स्पीकर को लिखी चिट्ठी

राहुल गांधी ने कहा कि ये अहिंसा का देश है, ये डर का देश नहीं है। भगवान शिव कहते हैं- डरो मत, डराओ मत। वे अहिंसा की बात करते हैं। जो अपने आप को हिंदू कहते हैं कि वे 24 घंटे हिंसा की बात करते हैं, नफरत की बात करते हैं। आप (भाजपा) हिंदू हो नहीं। उनका कहना था, हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए, सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए, सत्य से नहीं डरना चाहिए। अहिंसा हमारा प्रतीक है। 

प्रमुख खबरें

CBI ने मुंबई में CPWD इंजीनियर और 4 अन्य को 50 लाख की घूसखोरी में पकड़ा

Bitcoin Price 86000 Dollar के पार पहुंचा, लगातार तीसरे सप्ताह तेजी जारी

Jio Platforms IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 28 अक्टूबर को शेयर लिस्टिंग की संभावना

सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है निलंबित Constable, ड्यूटी से था गायब