अगर पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध रोक दिया तो...बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Dec 13, 2024

शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर सवाल उठाया। ठाकरे ने कहा कि अगर पीएम मोदी ने भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध रोका, तो उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार भी रोकना चाहिए। ठाकरे ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि अगर पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध रोक दिया, तो उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार भी रोकना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवा पार्टी का हिंदुत्व सिर्फ वोट के लिए है।

इसे भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे MVA के नेता, शरद पवार को खुद दिया था निमंत्रण

इस बीच, इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने इंडिया टुडे को बताया कि बांग्लादेश में लोगों को जबरन दूसरे धर्म में परिवर्तित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरे धर्म में परिवर्तित होने के इच्छुक नहीं हैं, उन्हें तलवारों से ऐसा करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बांग्लादेश में वर्तमान में सत्ता में बैठे लोगों पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने उस लड़की के बारे में भी बात की जो बांग्लादेश में धमकी मिलने के बाद नदी पार करके भारत आ गई थी। दास ने भारत सरकार से उन्हें नागरिकता देने और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर