सांसदों की संख्या बढ़ाने के बजाय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए सरकार: उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

मुंबई, 29 जुलाई शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि सरकार को सांसदों की संख्या बढ़ाने के बजाय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। तीन पुस्तकों के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए उद्धव ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा भगवान राम के साथ भी ‘‘इस्तेमाल करो और छोड़ दो’’ की नीति अपनाती है। जिन पुस्तकों का विमोचन किया गया, उनमें से एक उद्धव के दादा प्रबोधनकार ठाकरे और पिता बाल ठाकरे के लेखन पर आधारित है।

उद्धव ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी बोलने नहीं दिया जाता। उन्होंने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर हुए छात्र आंदोलन और तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाले युवाओं की भी सराहना की। उद्धव ने कहा कि जब सभी को लगने लगा था कि लोकतंत्र खत्म हो गया है, तब युवाओं ने अपने आंदोलन के जरिये उसमें नयी जान फूंक दी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में बढ़ते आक्रोश के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि देश ने देख लिया है कि जब युवाओं की आवाज को नजरअंदाज किया जाता है, तो उसके क्या परिणाम होते हैं। उद्धव ने कहा कि यदि युवाओं को ‘‘कॉकरोच’’ कहा जाएगा, तो उनका नाराज होना स्वाभाविक है।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत