मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वलसे पाटिल से नाराजगी की खबरों को आधारहीन करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा गया है कि वह राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल से नाराज हैं। ठाकरे का यह बयान आने से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता वलसे पाटिल ने आज यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ठाकरे ने कहा, ‘‘मुझे अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर पूरा भरोसा है और वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसी खबरें आधारहीन और भ्रामक हैं।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली उच्च न्यायालय ने रमजान के दौरान निजामुद्दीन मरकज को खोलने की अनुमति दी

फडणवीस ने कहा था कि राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है। वलसे पाटिल ने इस मामले की जांच सीआईडी से कराने की घोषणा की थी। ठाकरे ने कथित तौर पर पिछले हफ्ते मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर नाराजगी जताई थी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार