उद्धव ने संभाली सामना की कमान, शिंदे गुट पर किया करारा वार, जल्दबाजी में हनीमून मनाया, लेकिन शादी करना भूल गए

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2022

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से शुरू हुए सियासी संग्राम में लगातार वार-पलटवार जारी है। शिंदे गुट और उद्धव खेमे की तरफ से बयानबाजी हो रही है। अब शिवसेना ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बागियों पर निशाना साधा है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा कि पिछले दो महीने से राज्य का स्वास्थ्य खराब करने वालों का स्वास्थ्य खराब करने वालों का स्वास्थ्य खराब हो गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वर्तमान में लगातार दौरे, अपर्याप्त नींद के कारण थके हुए हैं और बीमार पड़ गए हैं। जिसके बाद से शिवसेना हमलावर है। 

इसे भी पढ़ें: शिंदे मंत्रिमंडल का शुक्रवार को हो सकता है विस्तार, इतने विधायक ले सकते हैं मंत्रिपद की शपथ, चंद्रकांत पाटिल का नाम भी शामिल

सामना में आगे लिखा गया कि उद्धव ठाकरे का राज्यव्यापी दौरा अभी शुरू होगा, राज्य का माहौल बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी. उड़ती हुई धूल को देखने के बाद आज की बीमारी और भी मजबूत हो जाएगी और कितना भी जादू-टोना कर लिया जाए, इसे कोई नहीं रोक पाएगा। दरअसल शिवसेना नेता संजय राउत के जेल जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने खुद ही सामना की कमान अपने हाथ में ली है। 

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट