दाऊद से संबंधित मंत्री के साथ काम करना चाहते हैं उद्धव, फडणवीस ने मलिक के बहाने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

By अनुराग गुप्ता | May 21, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कद्दावर नेता नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की गैंग के साथ संबंध थे। इस बात को कोर्ट ने स्वीकार किया है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे मंत्री के साथ काम करना चाहते हैं जो दाऊद से संबंधित है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'डी' गैंग के साथ नवाब मलिक के सभी संबंध इस आरोपपत्र में उजागर हो रहे हैं बावजूद इसके सरकार उनको बचाना चाहती है। अभी भी वो मंत्रिमंडल में बने हुए हैं तो कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री ऐसे मंत्री के साथ काम करना चाहते हैं जो मंत्री दाऊद से संबंधित है।

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नवाब मलिक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि नवाब मलिक के सरदार शाह वली खान और हसीना पार्कर से संबंध थे। उन्होंने गोवा कंपाउंड हासिल करने के लिए साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने हसीना पार्कर के साथ कई बार बैठक की और मनी लॉन्ड्रिंग भी की थी। नवाब मलिक पर आरोप है कि उन्होंने दाऊद गैंग के साथ संबंध रखकर गोवा कंपाउंड की जमीन हासिल की थी। 

इसे भी पढ़ें: बालासाहेब जिंदा होते तो उनको कभी नहीं बनाते महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे पर नारायण राणे का परोक्ष हमला 

गौरतलब है कि नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई मामलों में ईडी की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं और उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। उन्होंने अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपील की थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इतना ही नहीं कुछ वक्त पहले मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने भी जमानत देने से इनकार कर दिया था। हालांकि कोर्ट ने कहा था कि वह एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट