Udham Singh Death Anniversary: Jallianwala Bagh का बदला लेने London पहुंचे उधम सिंह, Michael O'Dwyer को किया ढेर

By अनन्या मिश्रा | Jul 31, 2026

आज ही के दिन यानी की 31 जुलाई को क्रांतिकारी उधम सिंह को फांसी दी गई थी। उन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए अपनी जिंदगी न्योछावर कर दी थी। उधम सिंह को जलियांवासला बाग हत्याकांड ने झझकोर कर रख दिया था। वहीं उधम सिंह की हिम्मत ने अंग्रेजों को हिलाकर रख दिया था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर उधम सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Munshi Premchand Birth Anniversary: जब गरीबी में बेचना पड़ा था कोट, जानें 'कलम के सिपाही' के संघर्षों की अनसुनी Life Story

भगत सिंह के शागिर्द

उधम सिंह भगत सिंह से काफी ज्यादा प्रभावित थे। भगत सिंह से प्रेरित होकर उन्होंने क्रांतिकारी आंदोलन में कदम रखा। साल 1927 में वहीं हथियार और देशद्रोही साहित्य के आरोप में जेल गए। जेल से रिहाई के बाद उन्होंने लंदन की राह पकड़ी। यहां पर उन्होंने जलियांवाला बाग के जिम्मेदार माइकल ओ डायर को सबक सिखाने की सोची। 13 मार्च 1940 को उधम सिंह लंदन के कैक्सटोन हॉल पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने किताब में छिपाए रिवॉल्वर से ओ डायर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उधम सिंह द्वारा लिया गया यह बदला जलियांवाला बाग हत्याकांड के घाव का प्रतीक थी। जिसके बाद उधम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमे में उधम सिंह ने गर्व से कहा कि उन्होंने यह अपने देश के लिए किया है।

मृत्यु

वहीं 31 जुलाई 1940 को उधम सिंह को लंदन की पेंटनविले जेल में फांसी दी गई।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का निर्देश: Russia Ukraine War पीड़ितों की सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हो

JPC का कार्यकाल बढ़ा: PM और CM को हटाने वाले Bill पर समिति को और समय मिला

Punarjani case: VD Satheesan को मिली क्लीन चिट के खिलाफ कोर्ट जाएगी CPI(M)

Haribhau Bagde का आह्वान: जनजातीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का नामांकन बढ़ाएं