Udhayanidhi Stalin बोले- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, मैं हर केस का सामना करने के लिए तैयार

By अंकित सिंह | Sep 04, 2023

अपनी 'सनातन धर्म' टिप्पणी पर राष्ट्रव्यापी आक्रोश के बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनके बयान को 'मरोड़ने' और फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने खिलाफ किसी भी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वे मेरे खिलाफ जो भी केस दायर करेंगे मैं उसका सामना करने के लिए तैयार हूं। बीजेपी I.N.D.I.A गठबंधन से डरी हुई है और उसी को भटकाने के लिए ये सब कह रहे हैं। डीएमके की नीति एक कुल, एक भगवान की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं फिर से कह रहा हूं कि मैंने केवल सनातन धर्म की आलोचना की है और सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए।

उदयनिधि ने क्या कहा था

द्रमुक की युवा इकाई के सचिव एवं राज्य के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को ‘समानता एवं सामाजिक न्याय’ के खिलाफ बताते हुए कहा कि इसका उन्मूलन किया जाना चाहिए। उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया, और डेंगू वायरस एवं मच्छरों से होने वाले बुखार से करते हुए कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि इन्हें समाप्त कर देना चाहिये। उदयनिधि की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि द्रमुक नेता ने सनातन धर्म को मानने वाली 80 प्रतिशत जनता का ‘नरसंहार’ करने का आह्वान किया है। हालांकि, उदयनिधि ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर

Asian Games में भारतीय Archery टीम ने जीते 9 Medals, 5 Gold किए अपने नाम

Justice Vikram Nath बोले, घरेलू हिंसा पर महिला की आवाज को सामान्य मानकर अनदेखा न करें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Japan और Bhutan समेत कई देशों के नेताओं ने दी बधाई