South Delhi के छतरपुर में युगांडा की महिला से छेड़छाड़, लूटपाट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी इलाके में दो लोगों ने युगांडा की 27 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर लूटपाट और छेड़छाड़ की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पीसीआर कॉल पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला घायल अवस्था में सड़क पर मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे महरौली थाने में सड़क पर घायल पड़ी एक महिला के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।

मौके पर पहुंचने पर युगांडा की एक महिला घायल पाई गई। अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रिंकू कश्यप को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है जो पेशे से मजदूर हैं। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसे एक दीवार के पीछे ले गए।

शिकायत के अनुसार, दोनों ने महिला के सिर पर पत्थर से वार किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 800 रुपये नकद और एक चांदी की अंगूठी थी। अधिकारी ने कहा, दोनों नशे के आदी हैं...जब उन्हें पकड़ा गया तो वे नशे में थे।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Election Fifth Phase Voting । दो ‘हाई प्रोफाइल’ समेत 49 लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, दांव पर लगी इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा

Odisha में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में दो और लोग गिरफ्तार

Agra में ताजमहल के पास इबादतगाह परिसर में युवती का अर्धनिर्वस्त्र शव मिला

Odisha में दिल का दौरा पड़ने से Election Officer की मौत