UGC NET Postponed 2024: अगस्त में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा हुई स्थगित

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 14, 2024

यूजीसी नेट एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी के कारण 26 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 26 को होने वाली परीक्षा अब 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा सिटी स्लिप भी अपलोड की है।

एनटीए ने पहले कंपलीट यूजीसी नेट परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की थी। तारीखों के अनुसार, कुल 7 पेपर- दर्शनशास्त्र, हिंदी, उड़िया, नेपाली, मणिपुरी, असमिया, संताली - 26 अगस्त को आयोजित होने वाले थे। बता दें कि पेपर के बाद यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

दो पालियों में होगी एग्जाम

एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा 2024 दो पालियों आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9 बजे से दोपहार 12 बजे तक है और दूसरी पाली का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है। वहीं, दर्शनशास्त्र और हिंदी के पेपर सुबह की पाली में आयोजित किए जाएंगे। एनटीए कुल 83 पेपरों के लिए जेआरएफ और अन्य फेलोशिप प्रदान करने के लिए पात्रता परीक्षा अयोजित करेगा।

कब तक चलेगी परीक्षा

यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर तक अयोजित की जाएगी। इस साल लगभग 9 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, आधिकारिक वेबसाइट पर 19 अगस्त तक जारी होने की उम्मीद है। यूजीसी नेट हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नबंर और जन्मतिथि दर्ज कराएं। 

प्रमुख खबरें

IPL Playoffs RR vs LSG Highlights | Vaibhav Sooryavanshi का तूफान! 38 गेंदों में 93 रन कूट राजस्थान रॉयल्स को दिलाई धमाकेदार जीत

Operation Epic Fury: ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका ने खोए 42 सैन्य विमान, लागत बढ़कर 29 अरब डॉलर हुई— रिपोर्ट

जंग बहुत जल्द होगी खत्म, राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा- ईरान समझौता करने के लिए बेताब, गिरेंगी तेल की कीमतें

Religion-Based Classification | पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला! धर्म आधारित वर्गीकरण योजनाएं बंद, 66 समुदायों को किया नियमित