उज्ज्वला योजना के तहत तीन साल में दिए गए 6.31 करोड़ LPG कनेक्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2019

नयी दिल्ली। सरकार के आंकड़ों के अनुसार उज्ज्वला योजना के तहत इस साल चार फरवरी तक देश में 6.36 करोड़ लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिये गये हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि 2016-17 में रसोई गैस (एलपीजी) के दो करोड़, 2017-18 में 1.56 करोड़ कनेक्शन और 2018-19 में चार फरवरी तक 2.80 करोड़ कनेक्शन जारी किये गये। 

उन्होंने बताया कि एक मई 2016 को शुरु की गयी इस योजना के तहत पांच करोड़ कनेक्शन देने का प्रारंभिक लक्ष्य तय किया गया था। इसे बाद में बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह