उज्‍ज्‍वला योजना का नारी गरिमा को सम्मान देने में महत्वपूर्ण योगदान: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

महोबा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उज्ज्वला-2.0 की शुरुआत के मौके पर कहा कि इस योजना का नारी गरिमा को सम्मान देने में महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के द्वितीय चरण की महोबा में डिजिटल माध्यम से शुरुआत की। इस मौके पर मोदी का स्वागत करते हुये आदित्‍यनाथ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री, उज्‍ज्‍वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत कर रहे हैं, इसका सचमुच नारी गरिमा को सम्मान देने में महत्वपूर्ण योगदान है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के खिलाफ भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ कांग्रेस ने की पदयात्रा

जिन लोगों के पास कनेक्शन नहीं थे, वे सोचते कि काश रसोई गैस के सिलेंडर और कनेक्शन मिल जाते। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के कारण स्थिति में बदलाव संभव हो सका।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नारी गरिमा और सुरक्षा के लिए चार वर्ष के दौरान अनेक कदम उठाए गए हैं। ढाई करोड़ से अधिक परिवारों में इज्जत घर (शौचालय) बनवाए गए हैं। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत डेढ़ लाख से अधिक कन्याओं की शादी कराई गई। बालिका के जन्म से लेकर स्नातक की शिक्षा के लिए कन्या सुमंगला योजना शुरू की गई। अब तक सात लाख से अधिक बालिकाएं, इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं।

प्रदेश में निराश्रित महिला पेंशन धारकों को भी हर माह 500 रुपये की पेंशन दी जा रही है। 29 लाख महिलाओं को इस पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लगभग 70 फ़ीसदी कार्य पूरा हो चुका है। नवंबर 2021 तक यह एक्सप्रेस वे भी बनकर तैयार हो जाएगा। डिफेंस कॉरिडोर में दो महत्वपूर्ण स्थल, एक चित्रकूट है और एक झांसी है। झांसी में 3000 एकड़ का भूमि कोष बना कर वहां पर निवेश की प्रक्रिया को तेज करने का कार्य किया जा रहा है। चित्रकूट में भी प्रदेश सरकार ने लगभग 150 एकड़ का एक भूमि कोष तैयार किया है। वर्षों से जल के लिए अभिशप्त बुंदेलखंड को जल जीवन मिशन में हर घर नल की योजना का काम 40 फीसदी से ज्‍यादा पूरा हो चुका है।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान