UK Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 25, 2026

उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब छात्रों का इंतजार खत्म हुआ।  उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी 25 अप्रैल को दोनों ही कक्षाओं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया है। अब आप ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड ने आज, 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया बताई गई है। इन सरल स्टेप्स को अपनाकर छात्र आसानी से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं-

- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर विजिट करें।

- अब वेबसाइट के होमेपज पर UBSE Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद लिंक पर क्लिक करने से लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।

- लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा होने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

- आखिर में इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।

UK Board 10th Topper List

- अक्षत गोपाल - 98.20%

- इशांत कोठरी और भूमिका - 98%

- योगेश जोशी- 97.80%

 UK Board 12th Topper List

- गीतिका और सुशीला मेंददीस्ता - 98%

- आर्यन - 97.8%

- वंशिका - 97%

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र इस निर्धारित अंक से कम स्कोर करता है, तो उसे असफल माना जाएगा।

प्रमुख खबरें

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद Jantar Mantar का आंदोलन खत्म, क्या बोले Abhijeet Dipke?

Pakistan Army पर अंधा भरोसा न करे America, विशेषज्ञ ने Hybrid System पर दी बड़ी चेतावनी

Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alert

Kailash Vijayvargiya का बड़ा दावा, पहले ही दिन इस्तीफे को तैयार थे Dharmendra Pradhan