ब्रिटेन-यूरोपीय संघ वार्ता टूटने के कगार पर पहुंची, जॉनसन की ब्रसेल्स यात्रा असंभव?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2020

लंदन। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि ब्रेक्जिट बाद के मुक्त व्यापार समझौते पर उनके बीच वार्ता टूटने के कगार पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के, यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन के साथ आमने-सामने की वार्ता को कोई सफलता मिलने की संभावना को तवज्जो नहीं दिया है। महीनों की तनावपूर्ण वार्ता के बाद अहम मुद्दों पर वार्ताकारों के बीच गतिरोध कायम है।इस बीच जर्मन यूरोपीय मामलों के मंत्री माकइल रोथ ने कहा कि ब्रिटेन पर ईयू का विश्वास अधर में लटक रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें लंदन में राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत है।’’रोथ के देश जर्मनी के पास अभी ईयू की अध्यक्षता है, जो चक्रीय आधार पर दी जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘एक बात मैं स्पष्ट रूप से कह देना चाहता हूं कि हमारे भविष्य के संबंध विश्वास एवं भरोसे पर आधारित हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने चीन के 14 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ लगाया प्रतिबंध, जानें क्या है वजह?

दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा था कि आगामी दिनों में ब्रसेल्स में एक-दूसरे के साथ बैठक कर शेष मतभेदों पर चर्चा करने की उनकी योजना है। ईयू के 27 सदस्य देशों के नेता ब्रसेल्स में दो दिवसीय बैठक कर रहे हैं जो बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन 31 जनवरी को ईयू से राजनीतिक रूप से बाहर हो गया था लेकिन वह इस संगठन के प्रशुल्क मुक्त एकल बाजार और कस्टम यूनियन में 31 दिसंबर तक मौजूद है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!