यूके की हेल्थ एजेंसी ने बताया, ओमिक्रोन वायरस पर कितना असर करेगी बूस्टर डोज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2021

एक तरफ जहां कोरोना के नए वैरियंट ने भारत समेत पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। क्योंकि ओमिक्रोन का ये वैरियंट वैक्सीनेटेड लोगों पर भी अपना असर दिखा रहा है। जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है उनको भी ये वैरियंट संक्रमित कर रहा है। ओमिक्रोन वायरस के आने के बाद तीसरी डोज़ यानी कि बूस्टर डोज को भी लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच एक एजेंसी ने  बताया कि कोविड-19 का तीसरा डोज़ ओमिक्रोन पर 70 से 75% सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

UKHSA  ने अनुमान लगाया कि अगर अभी के हालात में कोई बदलाव नहीं आया तो ब्रिटेन में इस माह के अंत में 10 लाख मामले आ जाएंगे। शुरुआती आंकड़ों से एजेंसी ने अनुमान लगाते हुए कहा कि, की तीसरा डोज नए वैरिएंट के खिलाफ 70 से 75 प्रतिशत आप को सुरक्षा दे सकता है। यह आंकड़े बिल्कुल नहीं है, इसलिए अनुमान बदल भी सकता है।

UKHSA में हेड ऑफ इम्यूनाइजेशन की प्रमुख डॉ मैरी रामसे ने कहा, अभी के अनुमानों को देखते हुए बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। ऐसे संकेत है कि दूसरी डोज के बाद भी ओमिक्रोन वायरस से संक्रमित होने का खतरा डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि covid-19 के गंभीर लक्षणों के खिलाफ वैक्सीन अच्छा रिजल्ट देगी।

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश