ब्रिटेन के गृह मंत्री ने नीरव मोदी के प्रर्त्यपण के अनुरोध को अदालत भेजा : सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2019

नयी दिल्ली। ब्रिटेन के गृहमंत्री ने बैंक कर्ज धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए उसे प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध को हाल ही में एक अदालत को भेजा। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह बात कही। ब्रिटेन के एक अखबार की खबर के अनुसार दो अरब डॉलर के पीएनबी कर्ज घोटाले में आरोपी नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एंड में 80 लाख पाउंड के आलीशान घर में रह रहा है और नये हीरा कारोबार में लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों ने कहा कि उन्हें दो दिन पहले मामले को लंदन की एक अदालत में भेजने के ब्रिटेन के गृहमंत्री साजिद जाविद के कदम के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक यह कदम नीरव के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और उसे भारत में कानून का सामना करने के लिए वापस लाने से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का एक संयुक्त दल ब्रिटेन जाएगा तथा वकीलों को भारत के पक्ष और नीरव के खिलाफ साक्ष्यों से अवगत कराएगा। बैंक धोखाधड़ी के एक और फरार आरोपी विजय माल्या के मामले में भी ऐसा ही किया गया था।

इसे भी पढ़ें: नीरव मोदी पर शिकंजे की भारत सरकार ने कर ली तैयारी, पढ़ें MEA ने क्या कहा...

ईडी और सीबीआई द्वारा मामले में नीरव, उसके मामा मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ जांच की जा रही है। द टेलीग्राफ की खबर के अनुसार 48 वर्षीय नीरव मोदी फिलहाल तीन कमरों के एक फ्लैट में रह रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में किहिम बीच के पास नीरव के 30 हजार वर्ग फुट के आलीशन मकान को अधिकारियों ने तटीय नियमों के उल्लंघन के आरोपों के चलते डायनामाइट से उड़ा दिया था। विदेश मंत्रालय ने भी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ब्रिटेन अब भी भारत के अनुरोध पर विचार कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान