By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022
लंदन।ब्रिटेन की एक संसदीय समिति ने शुक्रवार को भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को दीपावली तक पूरा करने में दिखाई जा रही जल्दबाजी को लेकर आगाह किया। ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स की अंतरराष्ट्रीय समझौता समिति ने ‘ब्रिटेन-भारत मुक्त व्यापार समझौता के बारे में जारी एक रिपोर्ट में एफटीए को जल्द संपन्न कराने की कोशिश को लेकर यह चेतावनी दी।