ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की रेस में आगे निकले ऋषि सुनक, सर्वाधिक मतों के साथ पार किया दूसरा पड़ाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

लंदन। कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में बोरिस जॉनसन की जगह लेने की दौड़ में ऋषि सुनक ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के मतदान में वह 101 मतों के साथ पुन: विजयी हुए हैं। टोरी पार्टी के नेतृत्व की इस स्पर्धा में अब केवल पांच उम्मीदवार बचे हैं। भारतीय मूल की एटॉर्नी जनरल सुएला ब्रेवरमैन सबसे कम 27 मत प्राप्त होने के साथ ही इस दौड़ से बाहर हो गयी हैं। सांसदों द्वारा दूसरे चरण के मतदान के बाद आगे बढ़ती इस स्पर्धा में सुनक के अलावा व्यापार मंत्री पेनी मोरडुएंट (83 वोट), विदेश मंत्री लिज ट्रस (64 वोट), पूर्व मंत्री केमी बाडेनोक (49 वोट) और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता टॉम टुगेनडैट (32 वोट) बचे हैं।

सुनक (42) ने पहले एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘मुझे इस बात का भरोसा है कि कीर स्टार्मर (विपक्षी लेबर पार्टी के नेता) को हराने और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मैं सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हूं।’’ ब्रिटेन के ब्रिटिश भारतीय पूर्व वित्त मंत्री और इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद सुनक अंतिम दो उम्मीदवारों में शामिल हो सकते हैं। जॉनसन के उत्तराधिकारी का नाम पांच सितंबर तक सामने आ जाएगा।

प्रमुख खबरें

Health Tips: नाखूनों का बदलता Color और Shape देता है सेहत का मैसेज, Diabetes और Cancer के संकेतों को पहचानें

Tata Technologies के पूर्व CEO Patrick McGoldrick ने बेचे 165 करोड़ रुपये के शेयर

Bihar Flood: CM Samrat Chaudhary का हवाई सर्वेक्षण, Ganga किनारे 13 ज़िले हाई अलर्ट पर

I-BRICS Summit 2026 में 500 से अधिक निवेशक जुटाएंगे 1000 अरब डॉलर की पूंजी