UK ने रूस की चेतावनी दरकिनार कर Ukraine को 100 प्रतिशत मदद का भरोसा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

(अदिति खन्ना) लंदन, 18 अगस्त ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने रूस की चेतावनी को दरकिनार करते हुए मंगलवार को यूक्रेन का समर्थन जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले रूस ने यूक्रेन को ड्रोन की आपूर्ति करने के लिए ब्रिटेन को गंभीर ‘‘परिणाम’’ भुगतने की चेतावनी दी थी। लंदन स्थित रूसी दूतावास ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा था कि ब्रिटेन रूस-यूक्रेन संघर्ष में ‘‘सहयोगी और सह-अपराधी’’ के रूप में काम कर रहा है।

यानी व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में जारी इस अवैध युद्ध के खिलाफ यूक्रेन का 100 प्रतिशत समर्थन करना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम यूक्रेन को उसकी रक्षा करने में सक्षम बनाने के लिए सहायता दे रहे हैं और पूरे संघर्ष के दौरान पिछले प्रधानमंत्रियों के समय भी ब्रिटेन का यही रुख रहा है। मेरे कार्यकाल में भी यह रुख जारी रहेगा। हम केवल अच्छे समय के दोस्त नहीं हैं।

हम यूक्रेन की जरूरत के समय उसके साथ रहेंगे और इस रुख में कोई बदलाव नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक