Strait of Hormuz तनाव के बीच Saudi Arabia के पास टैंकर से टकराई वस्तु, UKMTO सतर्क

By अभिनय आकाश | Oct 17, 2026

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, सऊदी अरब के अल जुबैल से 68 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक जहाज से कोई अज्ञात वस्तु टकरा गई। UKMTO ने बताया कि उन्हें सऊदी अरब के अल जुबैल से 68 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में हुई एक घटना की देर से सूचना मिली, जिसमें एक टैंकर से कोई अज्ञात वस्तु टकरा गई थी। सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं और उन्हें वहां से निकाल लिया गया है। UKMTO ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के समय पर्यावरण पर किसी तरह के असर की कोई खबर नहीं थी। UKMTO ने एक बयान में कहा कि जहाजों को सावधानी से गुजरने की सलाह दी जाती है। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो UKMTO को सूचित करें। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 17 October International Updates: आज दुनिया में क्या हुआ? किस खबर ने बढ़ाई टेंशन, कहां भड़की नई जंग


इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि बातचीत जारी रहने के दौरान भी, अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से होकर गुजरने वाले ईरानी समुद्री यातायात पर अपनी नाकेबंदी जारी रखेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से रिकॉर्ड मात्रा में तेल की आवाजाही हो रही है, जिसमें ईरान का कोई तेल शामिल नहीं है। पश्चिमी एशिया में जहाजों पर हमले जारी रहने के बीच, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य और रोमानिया में हुई अलग-अलग घटनाओं में शामिल दो जहाजों पर सवार सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

प्रमुख खबरें

हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं, गुरुग्राम में टेक प्रोफेशनल ने कंपनी को भेजा ईमेल, पत्नी की हत्या के बाद खुद की आत्महत्या

Rohan Bopanna को AITA के SOM रोस्टर से बाहर रखा गया

Street Fighter फ्रैंचाइज़ी की तीसरी लाइव-एक्शन फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज, IGN रिव्यू में फिल्म की कमियों और खूबियों पर चर्चा

मुंबई में Vidyavihar Bridge के नामकरण पर रार, Shiv Sena UBT और BJP आमने-सामने