यूक्रेन ने ड्रोन से रूस के चेचन्या पर किया हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2024

 यूक्रेन ने एक ड्रोन से रविवार को रूस के चेचन्या क्षेत्र में नेशनल गार्ड के एक परिसर पर हमला किया। रूस की ओर से किए जा रहे बड़े पैमाने पर हवाई हमले के बाद कीव ने जवाबी हमले जारी रखे हैं।

सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो फुटेज में एक ड्रोन को विस्फोट से पहले चेचन्या की राजधानी ग्रोज्नी के आसमान में देखा गया। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

हमले का यह क्षेत्र यूक्रेन की सीमा से लगभग 800 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। चेचन्या के नेता रमजान कादिरोव ने पुष्टि की कि ड्रोन ने अखमत ग्रोज्नी पुलिस बटालियन से संबंधित एक स्थान पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि हवाई सुरक्षा बलों ने दो अन्य ड्रोन को मार गिराया है।

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ