यूक्रेन ने रूस में राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम दिन ड्रोन हमले किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2024

मास्को। यूक्रेन ने रविवार को रूस के क्षेत्रों पर श्रृंखलाबद्ध ड्रोन हमले किये। ये हमले ऐसे समय किये गए जब रूस के लोग राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम दिन मतदान कर रहे थे। इस चुनाव से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर को और छह वर्ष का शासन मिलने की उम्मीद है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने रात के समय यूक्रेन के 35 ड्रोन को मार गिराने की सूचना दी, जिनमें मॉस्को क्षेत्र में चार ड्रोन शामिल हैं। मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ या कोई क्षति नहीं हुई। 

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन और दक्षिण क्रास्नोदार क्षेत्र की सीमा से लगे बेलगोरोद, कुर्स्क और रोस्तोव क्षेत्रों में यूक्रेन के और ड्रोन मार गिराये गए। बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैदकोव ने कहा कि यूक्रेन की गोलाबारी में रविवार को 16 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए। 

क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, क्रास्नोदार क्षेत्र में एक रिफाइनरी पर एक ड्रोन गिर गया, जिससे आग लग गई, जिसे कुछ घंटे बाद बुझा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि रिफाइनरी के एक कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रिफाइनरी और तेल टर्मिनल यूक्रेन ड्रोन हमलों के प्रमुख लक्ष्य रहे हैं।

प्रमुख खबरें

New Zealand दौरे के लिए Team India का ऐलान, Test और ODI में Shubman Gill संभालेंगे कप्तानी

Election Commission की सुनवाई से पहले घट सकती हैं कई घटनाएं, Derek OBrien का दावा

Supreme Court: चुनावी हलफनामे में झूठी जानकारी देने पर आम नागरिक दर्ज करा सकते हैं आपराधिक केस

Vinoo Mankad Trophy में Rahul Dravid के बेटे Anvay Dravid ने 151 रन बनाकर Karnataka को जिताया