Ukraine ने दो रूसी सैन्य विमानों को मार गिराने का किया दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2024

कीव। यूक्रेन के सैन्य प्रमुख वालेरी जालुझनी ने सोमवार को दावा किया कि उनके देश की वायु सेना ने एक रूसी बेरीव ए-50 पूर्व चेतावनी एवं नियंत्रण विमान और एक आईएल-22 कमान केंद्र विमान को मार गिराया है। रूसी सैनिकों को युद्ध क्षेत्र में इस तरह के विमान काफी मदद कर रहे हैं। रूस के दो विमानों को मार गिराया जाना, करीब दो साल से जारी युद्ध में यूक्रेन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि अग्रिम मोर्चे पर वह ख़ंदक और तोपों के इस्तेमाल वाली लड़ाई में उलझा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: निर्धारित समय पर ही होंगें चुनाव, निर्वाचन आयोग ने सीनेट से कहा

रूस-यूक्रेन युद्ध के कई ब्लॉगर ने कहा कि दोनों विमानों ने आपस में ही एक-दूसरे को निशाना बना डाला, हालांकि उन्होंने इसका कोई साक्ष्य नहीं दिया है। उन्होंने दावा किया कि आईएल-22 क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन उतरने में सफल रहा। ए-50, एक पूर्व चेतावनी एवं नियंत्रण विमान है जिसमें लगा एक बड़ा रडार 650 किलोमीटर की दूरी से हवाई लक्ष्य निर्धारित करने में सक्षम है। इसके चालक दल में 15 सदस्य होते हैं। रूसी वायु सेना ऐसे नौ विमानों के एक बेड़े का कथित तौर पर परिचालन कर रही है। वहीं, आईएल-22 एक हवाई कमान पोस्ट है जो सैन्य अभियानों की निगरानी करता है और अग्रिम मोर्चे पर मौजूद सैनिकों को रेडियो सिग्नल भेजता है। रूसी वायु सेना में इस तरह के कथित तौर पर एक दर्जन विमान हैं।

प्रमुख खबरें

Telangana Congress ने Revanth Reddy के खिलाफ विवादित बयान पर सख्त एक्शन की सिफारिश की

Haiti Attack: हथियारबंद गिरोह ने 47 लोगों को मारा, 50 से अधिक का अपहरण

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया