Ukraine का दावा, रूस परमाणु संयंत्र पर हमले की साजिश रच रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

यूक्रेनी सेना की खुफिया इकाई ने बिना कोई सबूत दिये दावा किया है कि उसके देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित उस परमाणु संयंत्र पर रूस हमले की साजिश रच रहा, जो अभी उसके कब्जे में है। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के खुफिया निदेशालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में दावा किया गया है कि रूसी सेनाएं यूरोप के सबसे बड़े जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर हमला करेंगी और इसके बाद रेडियोधर्मी लीक होने की जानकारी देंगी, ताकि एक अंतरराष्ट्रीय जांच शुरू हो जाए। निदेशालय की ओर से कहा गया कि रूस ऐसा युद्ध पर विराम लगाने के लिए करेगा, ताकि उसकी सेनाओं को पलटवार करने से पहले मोहलत मिल जाए, जिसकी उसे फिर से संगठित होने के लिए जरूरत है।

-ब्रिटिश सेना ने शनिवार को कहा कि रूस का निजी सैन्य बल ‘वैगनर’ पूर्वी शहर बखमुत के आसपास के इलाकों से हट रहा है, जिस पर मास्को ने इस महीने की शुरुआत में कब्जा करने का दावा किया था।

प्रमुख खबरें

AAP सांसद Ashok Mittal के घर ED की छापेमारी, Raghav Chadha की जगह मिलते ही रडार पर आए लवली यूनिवर्सिटी के मालिक

Fridge में Food Storage की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें सही तरीका और Tips

मुंबई को मिली पावर की नई लाइफलाइन! अदाणी एनर्जी ने शुरू की 1,000 मेगावाट की ऐतिहासिक HVDC लाइन

Rupee में शानदार रिकवरी: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भरा जोश