Ukraine ने क्रीमिया में रूसी मिसाइलों को नष्ट करने का दावा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2023

कीव। यूक्रेन की सेना के खुफिया विभाग ने क्रीमिया में ट्रेन के जरिए ले जाईं जा रही रूसी क्रूज मिसाइलों को नष्ट करने का दावा किया है। रूस द्वारा नियुक्त क्रीमिया के गवर्नर ने प्रायद्वीप के उत्तरी शहर जांकोई में एक घटना होने की पुष्टि की है। हालांकि, गवर्नर ने क्रूज मिसाइलों को निशाना बनाकर हमला किए जाने का उल्लेख नहीं किया है। इस संबंध में किसी भी खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। यूक्रेन की सेना की खुफिया एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक अस्पष्ट बयान में कहा है कि एक विस्फोट से कई क्रूज मिसाइलें नष्ट हो गईं।

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया