यह कहां आ गए हम! रूसी दुश्मन को भटकाने के लिए यूक्रेन ने हटा दिए सभी रोड साइन, पोस्ट कर लिखी ये बात

By निधि अविनाश | Feb 27, 2022

यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे जंग का आज यानि रविवार को चौथा दिन है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और तेज कर दिए हैं। बता दें कि, रूसी हमलों में अब तक सैकड़ों नागरिकों की मौत ह गई है। इसी बीच यूक्रेन में सड़कों का निर्माण और रख-रखाव करने वाली कंपनी ने रूस को चखमा देने के लिए यूक्रेन के सभी सड़कों के साइन/संकेतों को हटा दिया है।बता दें कि, रूस की सेना इन्हीं सड़क संकेतों के उपयोग से यूक्रेन पर लगातार हमले और आक्रमण करने के लिए आसानी से अपना रास्ता खोज रही है।

सामाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन की कपंनी उक्रावतोडोर ने शुक्रवार देर रात को एक फेसबुक अपडेट में कहा कि, दुश्मन को खराब संचार मिले और वह आसानी से इलाके में नेविगेट नहीं कर सकें, आइये इसके लिए हम उन्हें सीधे नरक के रास्ते भेजने में मदद करते है। कंपनी ने एक सड़क चिन्ह को एडिट कर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें यूक्रेन के आस-पास के शहरों के डायरेक्शन को गलियों में बदल दिया गया है। साथ ही लिखा गया है कि, गो फक योरसेल्फ, गो फक योरसेल्फ अगेन और गो फक योरसेल्फ रूस वापस जाओ। (Go f*** yourself", "Go f*** yourself again" and "Go f*** yourself go back to Russia) युद्ध के चौथे दिन रूस की सेना को यूक्रेन की राजधानी पर चौतरफा हमला करने के आदेश दिए है। वहीं यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि, उसने कीव पर रूसी सेना के हमले के प्रयास को नाकाम कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Monsoon Snacks: Office Meal Plan में शामिल करें भुना चना और Sprouts Chaat, बारिश में नहीं होगी परेशानी

Kerala Sports Council के 14 जिला दफ्तरों में VACB की जांच, वित्तीय गड़बड़ी और गायब फाइलें पकड़ीं

Karnataka में 200 से अधिक तालुकों में सूखा, PM Modi से Relief Fund मांगेंगे DK Shivakumar

Gautam Adani ने की जबरदस्त वापसी! Mukesh Ambani को पछाड़ कर फिर बने नंबर-1, India में अमीरों की संख्या भी बढ़ी