By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022
कीव, (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को कहा कि बेलारूस की सीमा पर रूस के साथ बातचीत के लिए उसका एक प्रतिनिधिमंडल पहुंच गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इस बातचीत से युद्ध का कोई समाधान होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि वह रूस से तत्काल संघर्षविराम की मांग करेगा।