रूसी आक्रमण को रोकने के लिए यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को ‘विभाजित’ करना पड़ेगा : ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को ‘‘विभाजित’’ कर देना चाहिए, जिससे इसका अधिकांश हिस्सा रूस के पास रहे ताकि लगभग चार साल से जारी युद्ध को खत्म किया जा सके। उन्होंने एयर फोर्स वन विमान में यात्रा करने के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘जैसे यह अभी बंटा हुआ है, वैसा ही रहने दें। दोनों पक्ष लड़ाई रोकें, घर लौटे और लोगों की जान लेना बंद करें।’’

रूसी अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कजाकिस्तान से आने वाली गैस की ‘प्रोसेसिंग’ रुक गई। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को शांति के लिए कुछ जमीन छोड़नी पड़ सकती है।

बृहस्पतिवार को ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए गए साक्षात्कार में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘यूक्रेन से महत्वपूर्ण हिस्सा लिए बिना’’ युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार होंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘हां, वह कुछ हिस्सा तो लेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एकमात्र ऐसे देश हैं जो युद्ध जीतकर भी पीछे हट जाते हैं।’’

ट्रंप की यह टिप्पणी फॉक्स न्यूज के एक साक्षात्कार और पुतिन तथा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से हुई उनकी बातचीत के बाद आई। उन्होंने संकेत दिया कि आगामी सप्ताहों में वह बुडापेस्ट में पुतिन से मुलाकात करेंगे। इस बीच, यूक्रेन ने रूस के कई ऊर्जा संयंत्रों पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में