Prabhasakshi Exclusive: अचानक से ऐसा क्या हो गया कि यूक्रेनी सैनिक Russia में घुस कर Putin के सैनिकों को मार रहे हैं?

By नीरज कुमार दुबे | Aug 09, 2024

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि यूक्रेन ने रूस के एक क्षेत्र में बड़ी घुसपैठ की है और वहां दोनों सेनाओं के बीच लड़ाई जारी है। यह यूक्रेन की ओर से तीसरे साल में पहली ऐसी आक्रामकता है। इसे कैसे देखते हैं आप? इसके अलावा यूक्रेन के पास अब एफ-16 विमान आ गये हैं। इससे रूस के साथ उसके युद्ध में क्या परिवर्तन आ सकता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने पश्चिमी रूस में प्रवेश किया है जिसने मॉस्को को हतप्रभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह रूस की कमजोर सीमा सुरक्षा को भी दर्शाता है और इससे यूरोप को प्राकृतिक गैस आपूर्ति को झटका लग सकता है। उन्होंने कहा कि रूसी अधिकारियों, यूक्रेनी सैनिकों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कीव ने इस सप्ताह मंगलवार को बख्तरबंद वाहनों, तोपों और ड्रोन के साथ सैंकड़ों सैनिकों को कुर्स्क क्षेत्र में भेजा था। उन्होंने कहा कि यह छापेमारी यूक्रेन के लिए लड़ने वाले रूसी नागरिकों के कई प्रयासों के बाद संभव हो पाई है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Iran ने धमकी और चेतावनी तो बहुत दी, मगर Israel पर हमला करने की हिम्मत क्यों नहीं दिखा पा रहा?

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि रूसी अधिकारियों और मीडिया ने बताया है कि बुधवार दोपहर तक यूक्रेनियों ने सुद्ज़ा को घेर लिया था और उन्होंने तीन गांवों पर कब्ज़ा कर लिया और 10 और गांवों के पास देखे गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसको "कीव शासन द्वारा पूर्ण पैमाने पर उकसावे की कार्रवाई" बताया है और यूक्रेनी सैनिकों पर आवासीय क्षेत्रों और नागरिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कीव में अधिकारियों ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन यूक्रेनी रिपोर्टों में रूसी पक्ष को भारी नुकसान का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि यूक्रेनी सेना ने एक चारदीवारी वाले रूढ़िवादी मठ में छिपे रूसी सैनिकों के एक समूह को मार डाला, एक Ka-52 हेलीकॉप्टर को मार गिराया और दो टैंकों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कम से कम तीन रूसी सैनिकों को यूक्रेन ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि वे सिपाही थे जिन्हें सीमा पर भेजे जाने से पहले अधूरा प्रशिक्षण दिया गया था।

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि हालांकि यूक्रेन का यह हमला अप्रत्याशित है, लेकिन इसका ज्यादा रणनीतिक महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों के लिए यह हमला जनता को खुश करने के लिए "ध्यान भटकाने" के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बीच, रूसी सेना धीरे-धीरे डोनेट्स्क के पूर्वी क्षेत्र में आगे बढ़ी रही है। उन्होंने कहा कि जहां तक यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान मिलने की बात है तो मुझे नहीं लगता कि इससे युद्ध के परिदृश्य में कोई ज्यादा बदलाव आ सकता है। उन्होंने कहा कि रूस तो चाह ही रहा है कि वह अमेरिका के एफ-16 विमान को मार गिराये।

प्रमुख खबरें

Election Commission से बातचीत करें दल, सड़कों पर प्रदर्शन से हल नहीं: Chirag Paswan

High Court के आदेश पर OSD पर CBI कार्रवाई, अमृतसर में बोले सचिन पायलट सामने आए सच

BSE Sensex में 1,045 अंकों की भारी गिरावट, Nifty भी 22,230 से नीचे फिसला

Prakash Singh केस के उल्लंघन पर Supreme Court सख्त, Jharkhand सरकार को DGP नियम पर 1 हफ्ते की मोहलत