Russia पर Ukraine का बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग Oil Terminal में आग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 18, 2026

यूक्रेन ने रविवार को रूस पर 1,000 से अधिक ड्रोन से हमले किये और इसके कारण सेंट पीर्ट्सबर्ग में एक तेल निर्यात टर्मिनल में आग लग गई। यूक्रेन द्वारा रूस में किये गए ये ड्रोन हमले अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक है। ये हमले यूक्रेन और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुए हैं।

रूस की खुदरा कंपनी ‘ओजोन’ के एक लॉजिस्टिक्स केंद्र और स्थानीय प्रौद्योगिकी कंपनी ‘वीके’ के एक डेटा सेंटर को भी निशाना बनाया गया। दोनों कंपनियों ने इसकी पुष्टि की। रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसकी सेना ने यूक्रेन के 1,015 ड्रोन नष्ट कर दिए।

इस बीच, यूक्रेन के दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया के अधिकारियों ने बताया कि रूस के हमलों में एक महिला की मौत हो गई और छह साल की एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Jammu में सेना अधिकारी की पत्नी पर जासूसी का केस, AI Tools से गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने का आरोप

China में 1.5 अरब डॉलर का बिजनेस बेच सकती है Accenture, AI पर रहेगा पूरा जोर

19 October History: Benazir Bhutto दूसरी बार बनी थीं Pakistan की पीएम, IAF में शामिल हुआ था MiG 21

Vedanta ने South Africa में 600 Million Dollar निवेश कर Zinc उत्पादन क्षमता दोगुनी की