यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों को कहा कायर, लगाई मदद की गुहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2022

ल्वीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों पर रविवार को कायरता का आरोप लगाया जबकि एक अन्य शीर्ष अधिकारी ने कहा कि रूस यूक्रेन के दो टुकड़े करना चाहता है जैसा उत्तर और दक्षिण कोरिया के साथ किया गया है। उधर रूसी सैनिकों के बढ़ते आक्रमण के बीच जेलेंस्की ने अपने देश की रक्षाके लिए लड़ाकू विमान और टैंक उपलब्ध कराने की हताशाभरी अपील की है। रूस ने अब कहा है कि उसका ध्यान पूर्वी डोनबास क्षेत्र पर है। वह जाहिर तौर पर अपने पहले के लक्ष्य से पीछे हटा है लेकिन इसने यूक्रेन के विभाजन की शंकाओं को बल दिया है।

यूक्रेन के साथ बातचीत में, मॉस्को ने कीव से डोनेट्स्क और लुहान्स्क की स्वतंत्रता को स्वीकार करने की मांग की है। यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव का कहना है कि रूस, यूक्रेन को दो टुकड़ों में विभाजित करने का प्रयास कर सकता है। उनका संदर्भ उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच दशकों पुराने विभाजन से था। रक्षा मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, बुडानोव ने कहा, ‘‘कब्जा जमाने वाले (रूस) कब्जे वाले क्षेत्रों को एक अर्ध-राज्य संरचना में तब्दील करने का प्रयास करेंगे और इसे स्वतंत्र यूक्रेन के खिलाफ खड़ा करेंगे।’’ बुडानोव ने आशंका व्यक्त की कि यूक्रेन का गुरिल्ला युद्ध रूस के प्रयासों को पटरी से उतार देगा। रूस के साथ वार्ता में शामिल यूक्रेन के एक प्रतिनिधि ने फेसबुक पर कहा कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों की मुलाकात सोमवार तड़के तुर्की में होगी। हालांकि रूस ने ऐलान किया है कि वार्ता मंगलवार को शुरू होगी। दोनों पक्ष पहले बातचीत कर चुके हैं, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका है। जेलेंस्की ने रविवार को रूस के स्वतंत्र पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार तटस्थता घोषित करने और रूस को सुरक्षा गारंटी की पेशकश करने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि इसमें यूक्रेन को परमाणु मुक्त राज्य बनाए रखना भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei देश में नहीं! सऊदी मीडिया का बड़ा दावा

FIFA World Cup 2026: Argentina का डबल दांव, Spain से भिड़ंत में खिताब बचाने की चुनौती

Rohit-Kohli की जगह पक्की नहीं, Kapil Dev का बड़ा बयान: प्रदर्शन ही तय करेगा Team India में भविष्य

Balochistan में छात्रों के गायब होने की घटनाएं तेज, Sami Baloch ने Pakistan सरकार को घेरा