यूक्रेन जल रहा है लेकिन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की अपनी पत्नी के साथ फोटोशूट कराने में व्यस्त हैं, नेटिज़न्स ने किया ट्रोल

By निधि अविनाश | Jul 27, 2022

जब से रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन के खिलाफ अपना सशस्त्र हमला शुरू किया है तब से वहां के हालात बहुत खराब हो गए है। रूस ने यूक्रेन के कई क्षेत्रों में रॉकेट हमले के साथ ही बमबारी कर रहा है जिसके कारण कई लोग अपने घरों से बेघर होने पर मजबूर हो गए है। बता दें कि रूसी हमले से यूक्रेन के 5 हजार से भी अधिक लोगों की जान चली गई है जिसमें 300 से ज्यादा मौत बच्चों की हुई है। कई घर, होटल, स्कूल मिसाइली हमलों में तबाह हो चुके है। लोगों की आम जिंदगी हर दिन खतरों के बीच बनी हुई है। इन सबके बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना ज़ेलेंस्का ने वोग मैगजीन के लिए कवर फोटोशूट कराया है जिसके लिए वह बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे है। ज़ेलेंस्की और उनकी पत्नी ने वोग फोटोशूट के पोज के लिए ऐसा समय चुना है जब उनका खुद का देश खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। लोगों की जिंदगी हर दिन खतरे में बनी हुई है लेकिन वह वोग के लिए फोटोशूट करा रहे है।

 

लेखक और निर्माता डेविड एंजेलो ने कहा, “ज़ेलेंस्की एक ऐसा धोखाधड़ी है। मैं भगवान की कसम खाता हूँ, हम यहाँ क्या कर रहे हैं? कैलिफोर्निया के रिपब्लिकन नेता डेविड गिग्लियो ने कहा, “मैं भ्रमित हूं। यूक्रेनी लोग एक युद्ध लड़ रहे हैं जिसे वे संभवतः जीत नहीं सकते हैं, और समाधान की दिशा में काम करने के बजाय ज़ेलेंस्की के पास वोग के साथ फोटो शूट के लिए समय है। यह “विश्व स्तरीय” नेता है जिसके बारे में मीडिया हमें बता रहा था ??”

प्रमुख खबरें

कौशांबी में पटाखा फैक्टरी के भीषण विस्फोट में दो दर्जन लोग घायल

10 साल बाद Bigg Boss Bangla की धमाकेदार वापसी! Sourav Ganguly बने होस्ट, जानें 15 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

पिनरायी विजयन ने NCLT आदेश पर उठाए सवाल, बड़े कॉर्पोरेट और BJP के बीच लगाया मिलीभगत का आरोप

Tamil Nadu में Aavin दूध का खरीद मूल्य 3 रुपये बढ़ा, अब प्रति लीटर मिलेंगे 44 रुपये