यूक्रेन पर रूसी हमले हुए तो भारत किसका साथ देगा? अमेरिका ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

वाशिंगटन।अमेरिका ने बुधवार को कहा कि भारत नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही अमेरिका ने उम्मीद जताई कि अगर रूस यूक्रेन पर आक्रमण करता है तो भारत अमेरिका का साथ देगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि चार देशों (क्वाड) के विदेश मंत्रियों के बीच हाल में ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में हुई बैठक में रूस और यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा हुई। भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्री इस बैठक में शामिल हुए थे। प्राइस ने कहा, ‘‘बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि इस मामले के राजनयिक-शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत है। क्वाड नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने का पक्षधर है।’’

प्रमुख खबरें

Odisha CM Mohan Majhi ने Amit Shah और Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, मांगा सहयोग

PM Modi ने PM-Kisan और खेलो इंडिया योजना के विस्तार के फैसले का स्वागत किया

Bhilwara के Mahatma Gandhi Hospital में दो और प्रसूताओं की मौत, जांच के आदेश जारी

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence