Ukraine पर Russia के भीषण Drone Attack, कम से कम नौ नागरिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 28, 2026

रूस द्वारा यूक्रेन पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को किये गए ड्रोन हमलों में कम से कम नौ आम नागरिकों की मौत हुई है। वहीं, रूस ने दावा किया है कि उसने गत रात यूक्रेन द्वारा किये गए रिकॉर्ड ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है। यूक्रेन की सरकारी आपात सेवा ने शनिवार को बताया कि देश के उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र के निझिन में एक प्रतिष्ठान पर हुए रूसी हमले में सात लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।

रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के दक्षिणी झापोरिज्जिया क्षेत्र में, एक यूक्रेनी ड्रोन के अस्पताल के वाहन पर गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। रूस समर्थित अधिकारियों ने बताया, ‘‘वासिलिवका सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की एक आधिकारिक गाड़ी पर ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में एक नर्स और एक चालक की मौत हो गई, जबकि मुख्य चिकित्सक सहित दो अन्य लोग घायल हो गए।’’ वहीं, दूसरी ओर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह बताया कि शुक्रवार रात के दौरान उसकी सेना ने यूक्रेन के 1,246 ड्रोन मार गिराए, यह संख्या युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी संख्याओं में से एक है।

मॉस्को के महापौर सर्गेई सोब्यानिन ने शनिवार सुबह बताया कि रात भर में आठ घंटे से अधिक समय के दौरान शहर की ओर आ रहे 123 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम से मॉस्को क्षेत्र पर यूक्रेन द्वारा कुल 462 ड्रोन हमले किये गए, जिनमें से ‘ज्यादातर’ को नाकाम कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Mushfiqur Rahim का International Cricket से संन्यास का फैसला, ढाका में खेलेंगे आखिरी Test

पूंजी जुटाने के लिए Share Market में उतरेंगी बिजली कंपनियां, कई राज्यों ने दिखाई रुचि

लोकसभा में 850 सीटें करने का प्रस्ताव लोकतंत्र की हत्या जैसा: Rahul Gandhi

Sheikh Hasina की वापसी योजना से Bangladesh में तनाव, सात जिलों में BGB तैनात