बूचा में हुई हत्याओं की भारत ने की निंदा, जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति किसी भी विवाद का सही समाधान

By अंकित सिंह | Apr 06, 2022

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन की स्थिति पर लोकसभा में कहा कि भारत ने अगर कोई पक्ष चुना है, तो वह शांति का पक्ष है। दरअसल, लोकसभा में यूक्रेन संकट को लेकर हुई चर्चा का विदेश मंत्री जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूक्रेन की स्थिति के संबंध में भारत के कदमों को राजनीतिक रंग देने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। विदेश मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि हम संघर्ष (रूस-यूक्रेन विवाद) के खिलाफ हैं। हमारा मानना ​​है कि खून बहाकर और मासूमों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता है। संवाद और कूटनीति किसी भी विवाद का सही समाधान है। जयशंकर ने कहा कि कई सांसदों ने बूचा में घटना को उठाया। हम रिपोर्टों से बहुत व्यथित हैं। हम वहां हुई हत्याओं की कड़ी निंदा करते हैं। यह एक अत्यंत गंभीर मामला है, हम स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष के वैश्विक अर्थव्यवस्था और हमारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण परिणाम हुए हैं। सभी देशों की तरह, हम भी इसके प्रभावों का आकलन कर रहे हैं और तय कर रहे हैं कि हमारे राष्ट्रीय हित के लिए सबसे अच्छा क्या है? इन परिस्थितियों में भारत को क्या करना चाहिए? ऐसे समय में जब ऊर्जा की लागत बढ़ गई है, स्पष्ट रूप से, हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि भारत में आम व्यक्ति अतिरिक्त और अपरिहार्य बोझ के अधीन न हो।

प्रमुख खबरें

Steel industry को Nirmala Sitharaman की सलाह, कार्बन घटाने और विशेष इस्पात पर बढ़ाएं ध्यान

IGX लाएगा IPO, बाजार नियामक SEBI ने दी सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी

Muzaffarpur के Mega Leather Park पहुंचीं Shreyasi Singh, परखीं बुनियादी सुविधाएं

गृह मंत्री Salahuddin Ahmed नहीं आएंगे भारत, Manzur Morshed करेंगे BIMSTEC में ढाका की अगुवाई