Ukraine ने रूसी लड़ाकू विमान को मार गिराया, रूस का पूर्वी हिस्से के एक गांव पर कब्जे का दावा

By Prabhasakshi News Desk | Oct 06, 2024

कीव । यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसने एक रूसी लड़ाकू विमान को मार गिराया जबकि रूस ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से के एक गांव पर कब्जे का दावा किया। यूक्रेन के सार्वजनिक प्रसारक सुस्पिलने ने कोस्टियनटिनिव्का सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही होरबुनोव के हवाले से बताय कि रूस के लड़ाकू विमान को डोनेट्स्क प्रांत के कोस्टियनटिनिव्का शहर के पास मार गिराया गया। तस्वीरों में जले हुए विमान को साफतौर पर देखा जा सकता है। यह लड़ाकू विमान एक घर पर गिरा, जिसके बाद इसमें आग लग गई। 

रूस के कब्जे के दावे के बाद भी युद्ध के हालात बदलने की संभावना नहीं है लेकिन वुहलदार की हार कीव की बिगड़ती स्थिति का संकेत जरूर है। इसके पीछे अमेरिका द्वारा यूक्रेन को रूसी क्षेत्र के भीतर स्थित ठिकानों पर हमला करने की अनुमति देने से इनकार करने और कीव को मास्को की क्षमताओं को कमजोर करने से रोकने के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती