Ukraine: ल्वीव पर रूस के मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

ल्वीव। यूक्रेन के पश्चिमी शहर ल्वीव में रूस के मिसाइल हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 36 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह पिछले साल यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद ल्वीव के असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर किए गए सबसे भीषण हमलों में एक था। अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात क्रूज मिसाइल से किए गए इस हमले से ध्वस्त हुई इमारत में श्वान दस्ते के साथ पहुंचे आपातकर्मियों ने मलबे को हटाया और लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हमले में इमारत की छत और ऊपरी दो मंजिलें ध्वस्त हो गईं, जिससे कम से कम 36 लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसदों, भारतीय अमेरिकियों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की निंदा की

यूक्रेन में अमेरिका की राजदूत ब्रिजेट ब्रिंक ने इन हमलों को ‘क्रूरतापूर्ण’ बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रूस बार-बार असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर हमले कर रहा है, जो बेहद खौफनाक है।’’ यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि 64 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ‘दुश्मन को करारा जवाब देने’ का वादा किया। पश्चिमी देशों की समर्थक बुल्गारिया की नयी सरकार के निमंत्रण पर जेलेंस्की बृहस्पतिवार को देश पहुंचे और हथियारों की आपूर्ति एवं यूक्रेन की नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) की सदस्यता को लेकर बातचीत की।

प्रमुख खबरें

Amol Muzumdar बोले, Womens Asia Cup में आक्रामक खेल पर रहेगा भारतीय टीम का जोर

Nepal Floods पर शिशिर खनाल ने भारत की मदद के लिए जताया आभार, राहत कार्य जारी

Suryakumar Yadav बोले- T20 कप्तानी से हटने की नहीं थी उम्मीद, फैसले से हुआ था आश्चर्य

Union Budget 2027-28 की तैयारी 12 अक्टूबर से होगी शुरू, वित्त मंत्रालय ने परिपत्र जारी किया