अश्लील फिल्में बनाकर रूस पर हमला करेगा यूक्रेन, चौंक गया भारत!

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2026

रूस से चल रही जंग के बीच यूक्रेन ने एक ऐसा फैसला लिया है जिस पर यकीन करना मुश्किल है। यूक्रेन की संसद ने एडल्ट पोर्नोग्राफी यानी अश्लील फिल्मों को अपराध की श्रेणी से हटाने वाले बिल को मंजूरी दे दी है। यानी अब यूक्रेन में एडल्ट पोर्न फिल्में बनाने वालों को सजा नहीं दी जाएगी। हालांकि बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री बांटने और हासिल करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। एक यूक्रेनी पत्रकार का कहना है कि हमारा देश अब पोर्न फिल्मों की नई राजधानी बन गया है। हमारा देश युद्ध की स्थिति में है। मोर्चे पर सैनिक मारे जा रहे हैं। लेकिन जेलस्की पोर्न फिल्मों से जुड़े कानून पास करवा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि जंग के बीच यूक्रेन ने अचानक एडल्ट पोर्न इंडस्ट्री को कानूनी मान्यता देने वाला बिल पास क्यों कर दिया है? क्या इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है? 

इसे भी पढ़ें: मोदी की सुनते हैं पुतिन! पोलैंड का बड़ा खुलासा

यूक्रेन को लगता है कि पोर्नोग्राफी को कानूनी बनाने से उसकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इससे टैक्स के तौर पर लाखों डॉलर की कमाई होगी। आपको बता दें कि एडल्ट कंटेंट इंडस्ट्री हर साल लगभग बिलियनों की कमाती है। इस इंडस्ट्री में सबसे तेजी से उभरने वाला नाम ओनली फैंस है। ओनली फैंस एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जहां क्रिएटर्स कंटेंट पोस्ट करते हैं और सीधे अपने फैंस से पैसा कमा सकते हैं। अब यूक्रेन इसका जमकर फायदा उठाना चाहता है। आपको बता दें कि यूक्रेन के लोगों ने ओनली फैंस से 123 मिलियन से ज्यादा कमाए हैं। यूक्रेन के लोग सेना के लिए फंड जुटाने के लिए ओनली फैंस का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पैसे का इस्तेमाल ड्रोन, गोला बारूद या दूसरे हथियार खरीदने के लिए किया जा रहा है। यानी यूक्रेन अब दुनिया को अश्लील फिल्में दिखाएगा। उससे मिलने वाले पैसे से हथियार खरीदेगा और रूस पर हमला करेगा। लेकिन एक खतरा भारत पर भी है। हाल ही में खबर आई थी कि यूक्रेन पाकिस्तानियों को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दे रहा है। अपने एजेंट्स के जरिए यूक्रेन भारत के पड़ोसी देश म्यांमार तक ड्रोंस पहुंचा रहा है।

प्रमुख खबरें

Railway Projects और Semiconductor पर ₹2.19 लाख करोड़ का निवेश: Cabinet के इन 7 फैसलों से Industrial Growth को मिलेगी रफ्तार

ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी

भारत का USTR पर डबल अटैक, अमेरिका को अच्छे से ठोका

Punjab Congress का पावर गेम चरम पर: Channi-Bajwa मिले, Rahul Gandhi ने की बैठक