यूक्रेन ने रूस के खिलाफ पहली बार अमेरिका की एटीएसीएमएस मिसाइलों का किया इस्तेमाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2023

अमेरिका ने यूक्रेन द्वारा मांगी गयी लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलें गुप्त तरीके से उसे दे दी हैं तथा मंगलवार को रूस के खिलाफ युद्ध भूमि में उनका इस्तेमाल किया गया। इससे जुड़े अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे करीब एक महीने पहले राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को ये मिसाइलें देने का वादा किया था। इन मिसाइलों की आपूर्ति पर गोपनीयता का पर्दा डाल दिया गया था। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि युद्ध क्षेत्र में जब इन मिसाइलों का इस्तेमाल किया जाएगा तब उसे पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया जाएगा। चूंकि संबंधित अधिकारी आधिकारिक घोषणा से पहले इस विषय पर सार्वजनिक चर्चा करने के लिए अधिकृत नहीं थे इसलिए उन्होंने अपनी पहचान नहीं उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

बाइडेन ने पिछले महीने इन मिसाइलों की आपूर्ति को हरी झंडी दे दी, तथा व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान उन्होंने जेलेंस्की से कहा कि अमेरिका यूक्रेन को आखिरकार एटीएसीएमएस देगा, तब अधिकारियों ने यह जानकारी दी।हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि यू्क्रेन को कब और कितनी मिसाइलें दी जाएंगी लेकिन उन्होंने यह जरूर संकेत दिया कि योजना बहुत कम यानी दो दर्जन मिसाइलें देने की है। रूस के साथ तनाव बढ़ने की चिंता के चलते अमेरिका ने जो एटीएमसीएमएस यूक्रेन को दी हैं, उसकी मारक क्षमता कम दूरी की होगी।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा