यूक्रेन युद्ध हो या कोरोना टीका, दुनिया भर में ली जाती है PM मोदी की राय: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

अहमदाबाद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के हर क्षेत्र में प्रगति करने पर जोर देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि मोदी की राय पर गौर किये बिना वैश्विक मंच पर कोई चर्चा पूरी नहीं होती, चाहे रूस और यूक्रेन का युद्ध हो , कोरोना का टीका, अर्थव्यवस्था या पर्यावरण का मामला हो। शाह ने यह भी कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर के निर्माण के साथ शहर को ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिये तमाम सुविधाओं से लैस किया जायेगा। शाह ने अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर के नारनपुरा इलाके में एक लाख 15 हजार वर्गमीटर भूमि पर फैले और 632 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे नये अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर की आधारशिला रखने के बाद यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: शादी में बारातियों के साथ डांस करने लगी पत्नी, नाराज पति ने पीट-पीट कर ली जान

शाह ने कहा ,‘‘ सरदार पटेल खेल परिसर के निर्माण से अहमदाबाद में ओलंपिक की तैयारी के लिये सारी सुविधायें होंगी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ सरदार पटेल खेल परिसर, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, नारनपुरा खेल परिसर और तीन अन्य खेल सुविधाओं के साथ हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदानों पर अभ्यास कर सकेंगे और सभी ओलंपिक खेलों के लिये स्टेडियम होंगे।यह अहमदाबाद के लिये गर्व की बात है।’’ उन्होंने कहा कि नारनपुरा खेल परिसर में देश के लिये पदक जीतने के लिये खिलाड़ियों को तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों को इससे जोड़ा जायेगा ताकि छात्र खेलों में अपनी प्रतिभा को निखारकर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा ,‘‘ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। अब ओलंपिक पदक तालिका में हम जीरो नहीं हैं। हमारे खिलाड़ी स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत रहे हैं और नरेंद्रभाई ने इतनी नयी पहल की है कि अगले दस साल में हमारे खिलाड़ी शीर्ष पांच में होंगे।’’ केंद्रीय खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस खेल परिसर में इतनी सुविधायें हैं कि भविष्य में ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक और सांसद खेल आयोजनों की शुरूआत करें और उसके लिये सुविधायें दें तो भारतीय खिलाड़ी पीछे नहीं रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक