Russia Ukraine War: EU में यूक्रेन की होगी एंट्री, UNSC से रूस को बाहर करने की प्लानिंग

By अभिनय आकाश | Mar 01, 2022

कीव को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। कीव के लोगों से यूक्रेन सरकार का निर्देश है कि वे बंकर में ही रहें और घरों से बाहर न निकले। लोगों से कहा गया है कि पब्लिक शेल्टर या बंकर में ही लोग रहें। अंग्रेजी का शब्द है Man behind the machine जिस तरह से जेलेंस्की ने यूक्रेन को लड़ने का जज्बा दिखाया। उन्हें मौका दिया गया था देश छोड़ने का लेकिन इससे साफ इनकार करते हुए जेलेस्की ने कहा कि मुझे एयरक्राफ्ट नहीं चाहिए। मुझे आप हथियार दें और हम लड़ेंगे। इसके साथ ही आज यूरोपीय संसद में यूक्रेन के राष्ट्रपति  वोलोदीमीर जेलेंस्की का संबोधन भी हुआ। 

यूरोपीय यूनियन में यूक्रेन के शामिल होने की अर्जी मंजूर हो गई है। यूरोपीय संसद ने यूक्रेन की अपील को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल करने के लिए यूरोपीय संसद में एक विशेष प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू की गई है। यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल करने के प्रस्ताव पर संसद में वोटिंग होगी।ईयू में यूक्रेन के शामिल होने से सैन्य मदद तो नहीं आर्थिक मददगार जरूर यूक्रेन के लिए साबित होगा।  

इसे भी पढ़ें: दुनिया में हर और से घिर चुके रूस को हैं चीन से उम्मीदें, लेकिन कितनी मदद कर पाएंगे शी जिनपिंग

यूएनएससी में रूस की स्थाई सदस्या पर खतरा

यूनाइटेड किंगडम की तरफ से एक बड़ा बयान दिया गया है। यूके का कहना है कि संयुक्तर राष्ट्र सुरक्षा परिषद से रूस को हटाने की योजना है और इसके विकल्प खुले हैं।  वैसे वास्तविकता में इस बयान के मायने ज्यादा मायने नहीं रखते हैं। रूस अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बताते चलें कि यूएनएससी में पांच स्थाई सदस्य हैं जिन्हें पी5 के नाम से जाना जाता है इसमें अमेरिका रूस ब्रिटेन चीन और फ्रांस शामिल है बाकी सदस्य को 2 साल के लिए अस्थाई तौर पर चुना जाता है।

 जंग के बीच यूक्रेन की बड़ी मांग

जंग के बीच यूक्रेन के एक बड़ी मांग रखी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस को आतंकी देश घोषित किया जाए। यूक्रेन की तरफ से कहा गया कि रूस की ओर एक बड़ा युद्ध अपराध करने की कोशिश की गई है। 

प्रमुख खबरें

बांकीपुर उपचुनाव 2026: भाजपा उम्मीदवार के यकायक बदलाव से उभरने लगे सुलगते सवाल?

US-Brazil Trade War: अमेरिका के 25% Tariff पर भड़का Brazil, राष्ट्रपति Lula ने किया जवाबी कार्रवाई का ऐलान

Punjab Politics: कादियान में बवाल के बाद बोले Partap Singh Bajwa, पुलिस और अपराधियों का है खतरनाक गठबंधन

TMC Political Crisis: बागी गुट को बार-बार मोहलत क्यों? Derek OBrien ने ECI की निष्पक्षता पर उठाए सवाल