यूक्रेन में विद्रोही नेताओं ने अपने बचाव के लिए रूस से मांगी सैन्य सहायता, पुतिन को लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

कीव। रूस ने कहा है कि पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही नेताओं ने यूक्रेन की ‘‘आक्रामकता’’ से बचाव के लिए रूस से सैन्य सहायता मांगी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि विद्रोही नेताओं ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पत्र लिखकर बताया है कि यूक्रेन की सेना द्वारा की गई गोलाबारी में कई नागरिकों की मौत हुई है और कई लोग पलायन करने को मजबूर हुए हैं। यह कार्रवाई पुतिन द्वारा पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित विद्रोही क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने और उनके साथ मित्रता संधियों पर हस्ताक्षर करने के बाद की गई है। मंगलवार को इन्होंने पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने की अनुमति भी दे दी थी।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल

कौशांबी पटाखा फैक्टरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में अरेस्ट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया