यूक्रेन की वायुसेना F-16 लड़ाकू विमानों को रूसी हमलों से बचाने के लिए विदेशों में रख सकती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2024

कीव। यूक्रेन अपने पश्चिमी सहयोगियों से मिलने वाले एफ-16 लड़ाकू विमानों में से कुछ को विदेशी एयर बेस पर रख सकता है ताकि रूसी हमलों से उन्हें बचाया जा सके। यूक्रेनी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बेल्जियम, डेनमार्क, नीदरलैंड और नार्वे ने यूक्रेन को 60 से अधिक अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान मुहैया कराने का वादा किया है ताकि उसे रूसी हमलों का मुकाबला करने में मदद की जा सके। इस साल के अंत में इन विमानों की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है, ऐसे में यूक्रेनी पायलट इन्हें उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 

यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगी, कीव को सैन्य सहायता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि रूसी सैनिकों ने अमेरिकी सैन्य सहायता में लंबे समय से हो रही देरी का फायदा उठाते हुए 1,000 किलोमीटर (620 मील) से अधिक की सीमा रेखा पर हमले शुरू कर दिए हैं। यूक्रेन वर्तमान में अपने दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव के पास रूसी हमले को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है, जो सीमा से 30 किलोमीटर (20 मील से भी कम) से कम दूरी पर हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal | पूर्व टीएमसी मंत्री Indranil Sen के 15 ठिकानों पर ईडी का छापा, दुर्गा पूजा के यूनेस्को फंड में फर्जीवाड़े का आरोप

SpaceX का Starship पहली बार कक्षा में पहुंचा, इंजन की खराबी से उड़ान जल्दी रोकी

Singapore State Courts की 18 हजार फाइलें खतरे में डालने पर भारतीय IT पेशेवर को 28 हफ्ते की जेल

Asian Games में Rumesh Pathirage ने जीता स्वर्ण, Neeraj Chopra की गैरमौजूदगी पर जताया दुख