Video | Indian Crew Oil Tanker Attack | समंदर में यूक्रेन का सबसे बड़ा दुस्साहस! रूसी तेल टैंकर पर मिसाइल जैसा हमला, 23 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया

By रेनू तिवारी | Oct 07, 2026

ब्लैक सी (काला सागर) में रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब और भी भयावह मोड़ लेता जा रहा है। मंगलवार को रूस के दक्षिणी तट पर स्थित मशहूर रिसॉर्ट शहर सोची के पास एक कमर्शियल ऑयल टैंकर पर यूक्रेन के नेवल ड्रोन (समुद्री ड्रोन) से भीषण हमला किया गया। हमले के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई और समुद्र से आसमान की ओर विशाल काले धुएं का गुबार उठने लगा। जहाज पर सवार सभी 23 क्रू मेंबर्स भारतीय नागरिक थे। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। रूस के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने बताया कि लाइबेरिया के झंडे वाले टैंकर पर ब्लैक सी में हमला हुआ और पानी पर कच्चा तेल जल रहा था।

निवासियों के लिए रूस की एडवाइजरी
सिरियस फेडरल टेरिटरी के प्रमुख दिमित्री प्लिशकिन ने टैंकर में आग लगने की पुष्टि की और स्थानीय समुद्र तटों को कुछ समय के लिए बंद करने की घोषणा की। प्लिश्किन ने कहा, "ब्लैक सी में एक टैंकर में आग लग गई। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, सिरियस के समुद्र तट कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। पानी और हवा की स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।" उन्होंने कहा कि अधिकारी रूस की हाइड्रॉमेटियोरोलॉजिकल सर्विस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

निवासियों को भी सलाह दी गई कि वे घर के अंदर रहें और अपनी खिड़कियां बंद रखें, जबकि अधिकारी हवा और पानी की स्थिति पर नज़र रख रहे थे। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस और यूक्रेन ब्लैक सी और उसके आसपास युद्ध से जुड़े एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और कमर्शियल शिपिंग को निशाना बना रहे हैं।

रूस ने हाल ही में रोमानियाई तट के पास यूक्रेनी सामान ले जा रहे अनाज के जहाजों पर हमला किया है, जबकि यूक्रेन ने रूसी तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है और इन हमलों को यूक्रेनी शहरों पर रूस के लगातार हमलों का बदला बताया है।

दोनों पक्षों ने संकेत दिया है कि वे अपने हमलों को और तेज करने की योजना बना रहे हैं। रूस ने कीव पर भी हमले तेज कर दिए हैं, जिसमें दिन के समय ड्रोन हमले और मुख्य पुलों पर हमले शामिल हैं, जिससे यूक्रेनी राजधानी में काफी व्यवधान पैदा हुआ है। दक्षिणी रूस में तेल सुविधाओं पर यूक्रेन के पिछले हमलों के कारण तेल का रिसाव हुआ, समुद्र तट बंद करने पड़े और पर्यावरण संबंधी चिंताएं पैदा हुईं। 

रूस के ड्रोन हमले में जहाज पर सवार 2 लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि एक अलग घटना में, काला सागर (Black Sea) में तुर्की के मालिकाना हक वाले एक सिविलियन कार्गो जहाज पर रूसी ड्रोन हमले के बाद आग लग गई, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई क्रू मेंबर (जहाज के कर्मचारी) घायल हो गए। घायलों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।

रोमानिया में भारतीय दूतावास ने कहा कि "क्रू मेंबर में तीन भारतीय नागरिक शामिल थे" और "उनमें से एक घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।"

मिशन ने X पर पोस्ट किया, "हमें आज काला सागर में कमर्शियल जहाज MV ROYAD MAMMADOV पर हमले की जानकारी मिली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 2 लोगों (विदेशी नागरिक) की मौत हुई है, जबकि कुछ क्रू मेंबर घायल हुए हैं और रोमानिया में उनका इलाज चल रहा है। आगे यह भी पता चला है कि क्रू मेंबर में तीन भारतीय नागरिक शामिल हैं।"

मिशन ने कहा, "भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए मिशन संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।"

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi
 

प्रमुख खबरें

RBI ने साढ़े तीन साल बाद Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, 5.5 प्रतिशत हुई नीतिगत दर

Bigg Boss 16 फेम Archana Gautam के मुंबई कैफ़े में चोरी! कैश काउंटर उखाड़ ले गया चोर, CCTV फुटेज शेयर कर दर्ज कराई FIR

RBI मौद्रिक नीति से पहले Rupee में कमजोरी, US Dollar के मुकाबले 96.45 पर फिसला

KPSC परीक्षा धांधली: ED ने पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और सदस्य को किया गिरफ्तार