Russia Vs Ukraine: रूसी टैंक के सामने सीना तानकर निहत्थे खड़ा हो गया यूक्रेनी शख्स, देश के लिए नहीं की जान की परवाह

By अभिनय आकाश | Mar 01, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का छठा दिन हैं। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है तो वहीं खारकीव में भी संघर्ष जारी है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस की तरफ से बेहद बड़ा सैन्य काफिला भेजा गया है। रूस का 64 किलोमीटर लंबा काफिला कीव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रूसी हमले के बाद अब तक यूक्रेन की तरफ भेजा गया ये सबसे लंबा सैन्य काफिला है। लेकिन रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई है। रूसी टैंक के काफिले के सामने यूक्रेन के नागरिक आ खड़े हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन पर कब्जे से बस 25 किलोमीटर दूर है रूसी सेना, सैटेलाइट तस्वीरों से देखें युद्ध की असल स्थिति

वीडियो में दिख रहे यूक्रेनी नागरिक की तुलना बीजिंग के थ्येन आन मन चौक पर टैंक को रोकने वाले टैंकमैन की तस्वीर से की जा रही है। बता दें कि साल 1989 की वह मशहूर तस्वीर उस वक्त की है, जब बीजिंग में लोकतंत्र के समर्थन में छात्रों-नौजवानों के प्रदर्शन को चीन की सरकार ने क्रूरता के साथ कुचल दिया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Ukraine UA (@ukraine.ua)

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे