यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा- कीव से हजारों लोगों को निकालने के प्रयास जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

कीव, (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि राजधानी कीव और इसके आसपास के शहरों से करीब 18,000 लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि यह कवायद यूक्रेन के भीतर कई मानवीय गलियारों से व्यापक निकासी प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने संघर्षविराम के वादे का उल्लंघन करने को लेकर खिलाफ रूस के सशस्त्र बलों को चेतावनी दी। जेलेंस्की ने फिर से विदेशी हवाई मदद की अपील करते हुए कहा, हमें विमान भेजें।

पश्चिमी देशों ने सैन्य उपकरण भेजे हैं और यूक्रेन के पूर्वी मोर्चे पर सेना की मौजूदगी बढ़ा दी है, लेकिन वे हवाई सहायता प्रदान करने और रूस के साथ सीधे युद्ध में शामिल होने को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। जेलेंस्की ने असमान्य रूप से रूसी में रूस के सैनिकों से यूक्रेन छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘लगभग दो सप्ताह से जारी हमारे प्रतिरोध ने आपको दिखा दिया है कि हम समर्पण नहीं करेंगे क्योंकि यह हमारा घर है। यहां हमारे परिवार और बच्चे हैं। हम अपनी भूमि को वापस जीतने तक लड़ेंगे। यदि आप घर चले जाते हो तो आप अब भी स्वयं को बचा सकते हो।

प्रमुख खबरें

Ballia में लेन-देन के विवाद में 28 वर्षीय युवक की हत्या, दो सगे भाइयों पर FIR दर्ज

अमेजन वनों के रक्षकों की हत्या पर Pope Leo ने मांगा न्याय, अवैध खनन पर जताई चिंता

Manila में Quad नेताओं का महामंथन, PM Modi और Donald Trump होंगे शामिल

ASEAN सम्मेलन में शामिल होने Philippines रवाना हुए PM Narendra Modi