दिल के लिए हानिकारक है Ultra Processed Plant Based Foods, बढ़ा देते हैं कार्डियोवैस्कुलर रोग का खतरा

By एकता | Jun 18, 2024

हाल के कुछ सालों में, प्लांट-बेस्ड फूड्स लोगों की डाइट का हिस्सा बन गए है। मांस, मछली या अंडे खाना छोड़ चुके हैं लोगों ने सीक कबाब और कीमा जैसे पौधों से प्राप्त वैकल्पिक खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लिया है, ये सोचकर कि वह स्वस्थ भोजन खा रहे हैं। हालाँकि, ऐसा है नहीं, हाल ही में सामने आये एक सर्वे में पता चला है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड प्लांट-बेस्ड फूड्स का सेवन करने से कार्डियोवैस्कुलर रोग का खतरा बढ़ जाता है। आपको बता दें कि कार्डियोवैस्कुलर रोग दुनिया भर में समय से पहले मृत्यु का प्रमुख कारण बना हुआ है। ये 2019 में कम से कम 18.6 मिलियन लोगों की मौत का कारण बना है।

द लैंसेट रीजनल हेल्थ-यूरोप में हाल ही में किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यूके बायोबैंक के लगभग 127,000 प्रतिभागियों के डेटा का विश्लेषण किया, जिनका 2009 से 2012 तक फॉलो-अप किया गया। फिर नौ वर्षों तक जरुरी कार्रवाई की गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि पौधे-आधारित अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के से कैलोरी सेवन में 10 प्रतिशत की वृद्धि पायी गयी। इसके अलावा प्रतिभागियों में हृदय रोग का पाँच प्रतिशत ज्यादा जोखिम और हृदय रोगों से मृत्यु का 12 प्रतिशत अधिक जोखिम था। हालाँकि, चौकाने वाली बात जो शोधकर्ताओं ने देखी वो ये थी कि पूरे पौधे से बने फूड्स का सेवन करने वालों में हृदय रोग का सात प्रतिशत कम जोखिम और हृदय रोग से मृत्यु दर का 13 प्रतिशत कम जोखिम था।

इसे भी पढ़ें: International Yoga Day 2024 । लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए फायदेमंद है Padahastasana, जानें इसे करने का सही तरीका

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड प्लांट-बेस्ड फूड्स हानिकारक क्यों हैं?

सबसे पहले जान लीजिये कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड प्लांट-बेस्ड फूड्स में कौन-कौन से फूड्स आते हैं। इनमें मॉक मीट के अलावा फ्रोजन पिज्जा, प्री-मिक्स्ड मील्स, ब्रेकफास्ट सीरियल, नमकीन स्नैक्स और पैकेज्ड ब्रेड शामिल होते हैं। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड प्लांट फूड में फाइबर, फाइटोकेमिकल्स और पानी में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन सी, फोलेट और राइबोफ्लेविन की कमी होती है। इनके अलावा इन फूड्स में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड की भी कमी हो जाती है।

इन फूड्स के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए इनमें अस्वास्थ्यकर वसा की मात्रा अधिक होती है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकती है। इसके अलावा इनमें चीनी और सोडियम भी मिलाया जाता है, जो दिल के दौरे के शुरुआती जोखिम को बढ़ाता है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार